चीन की मुद्रा क्या है ¥‎ (सम्पूर्ण जानकारी 2023)

China Ki Mudra Kya Hai : दुनिया की सबसे शक्तिशाली और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की सूची में शामिल चीन की मुद्रा क्या है आप इस बारे में आपको जानकारी है? अगर आपको इस विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आपको आज का यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज हम आपको China Ki Currency के बारे में सारी जानकारी देने वाले है।

एशियाई महाद्वीप के पूर्व में स्थित चीन दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में एक है। इसके साथ चीन भारत के बाद दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश हैं। बीजिंग चीन की राजधानी के रूप में विद्यमान है तथा यहां रहने वाले अधिकांश लोग बौद्ध धर्म से संबंध रखते है। चीन के निवासी द्वारा चीन को ‘चंगक्यूह’ कहा जाता है। इसके अलावा चीन के रेशम के कपड़ों को  ‘चीनांशुक’ कहा जाता है।

¥‎ चीन की मुद्रा क्या है | China Ki Mudra Kya Hai

China Ki Mudra

चीन की मुद्रा का नाम रेनमिनबी है जिसको चीनी युआन (Chinese Yuan) के नाम से जाना जाता है और चीन की आधिकारिक मुद्रा भी रेनमिनबी है। रॅन्मिन्बी को (CNY) के रूप में दर्शाया जाता है तथा युआन रॅन्मिन्बी की मूल इकाई के रूप में जाना जाता है। चीनी मुद्रा रेनमिनबी को ¥ प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है।

चीन के केंद्रीय बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा चीन की मुद्रा रॅन्मिन्बी को जारी किया जाता है। रॅन्मिन्बी को पुरे चीन में भुगतान के करने के लिए उपयोग किया जाता है। रॅन्मिन्बी चीनी मुद्रा को अमेरिकी डॉलर के लिए आंका जाता है, इनका मूल्य बाजार में विदेशी मुद्राओं की आपूर्ति और मांग के आधार पर निर्धारित होता है।

₹1 चीन के कितने रुपए के बराबर है?

China ki mudra

आज के समय में भारत और चीन की करेंसी वैल्यू की हिसाब से भारत का ₹1 चीन के 0.083 पैसे/रुपए के बराबर होता है, वहीं दूसरी तरफ का चीन का ₹1 भारत में ₹12.10 रुपया के बराबर होता है यानी की 1 CYN को जब आप भारत की करेंसी के साथ बदलोगे तो आपको 12.10 रुपए प्राप्त होंगे। हालांकि यह जानकारी 31 जनवरी 2023 के आधार पर जिसमे समय के बदलाव होता रहेगा। यदि आप चीन की लाइव करेंसी रेट के बारे में जानना चाहते हो तो नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



क्या चीन की 2 मुद्राएं हैं?

जी नहीं, चीन की 2 मुद्राएं नही क्योंकि अन्य देशों की भांति चीन के पास भी एक ही मुद्रा है जिससे वह लेन देन करता है। रेनमिनबी चीन की आधिकारिक मुद्रा है जिसे चीन में चीनी युआन के नाम से जाना जाता है। चीन की मुद्रा को CYN एक रूप संक्षिप्त किया गया है।

लेकिन काफी बार यह सवाल सामने आता है कि क्या चीन के पास 2 मुद्राएं तो नही हैं? यह सवाल इसलिए सामने आता है क्योंकि चीन की मुद्रा को 2 नामों से परस्पर उपयोग में लाया जाता है। 

इन दो नामों के बीच एक छोटी सा अंतर इतना है की चीन की आधिकारिक मुद्रा रॅन्मिन्बी है, जिसका विनिमय उपयोग विनिमय माध्यम के रूप में किया जाता, जबकि वही युआन मुद्रा रेनमिनबी की इकाई के रूप में जाना जाता है।

¥ चीनी मुद्रा का इतिहास | History of China Currency

सदियों से चीन में विभिन्न प्रकार के मुद्रा का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से अभी तक चीनी मुद्रा का एक लंबा और जटिल इतिहास रहा है।

  • कौड़ी के गोले चीन की सबसे पहली मुद्रा थी।
  • शांग और झोउ राजवंशों के समयकाल में, कांस्य और तांबे के सिक्कों को उपयोग में लाया जाता था।
  • किन राजवंश में, धातु मुद्रा की एक मानकीकृत प्रणाली को शुरू किया गया था।
  • तांग राजवंश के दौरान पहली बार चीन में पेपर मनी का इस्तेमाल हुआ दिखाई दिया था।
  • किंग राजवंश ने “जियाओज़ी,” “हुइज़ी,” और “चुक्की” सहित कागजी मुद्रा के कई भिन्न भिन्न रूपों की शुरूआत की थी।
  • वर्तमानकाल में, रेनमिन्बी (RMB) ही चीन की आधिकारिक मुद्रा है। इस मुद्रा को वर्ष 1949 में देश के सामने पेश किया गया था।

चीन देश के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी

  • पूर्वी एशिया में चीन स्थित एक विशाल देश है।
  • 142 करोड़ की संख्या के साथ चीन भारत के बाद विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है।
  •  “पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना” चीन देश का आधिकारिक नाम है।
  • बीजिंग चीन की राजधानी है।
  • चीन की अर्थव्यवस्था GDP के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो की संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है।
  • देश ने पिछले कुछ दशकों में अन्य देशों में मुकाबले अधिक तेजी से अपना आर्थिक विकास किया है।
  • चीन की आधिकारिक मुद्रा रेनमिनबी (RMB) है, जिसे CNY (चीनी युआन) के रूप में संक्षिप्त किया जाता है विदेशी मुद्रा बाजारों में कारोबार करने के लिए।
  • देश के केंद्रीय बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा RMB जारी किया जाता है।


Chin Ki Mudra Kya Hai – FAQs

Q.1 चीन कितना पावरफुल है?

Ans :– चीन एक शक्तिशाली देश है जिसके पास प्रमुख आर्थिक, अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति है। इसके साथ चीन एक परमाणु संपन्न देश भी है। यूएनएससी में चीन के पास एक स्थायी सीट मौजूद है। दुनियाभर में चीन को इन्हीं कारणों की वजह से महाशक्तियों में से एक माना जाता है।

Q.2 चीन का पुराना नाम क्या है?

Ans :– 20वीं शताब्दी से पहले चीन को चीनी में भाषा में “झोंग्गुओ” के नाम से जाना जाता था। इस नाम का अर्थ “मध्य साम्राज्य” होता है।

Q.3 चीन की राजधानी और मुद्रा क्या है?

Ans :– बीजिंग उत्तरी चीन में स्थित है जो की चीन की राजधानी है। इसके साथ बीजिंग देश का राजनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में भी स्थापित है। रेनमिनबी (RMB) चीन की मुद्रा है।


चीन की मुद्रा क्या है – सारांश

जिन भी लोगों को इस बारे में जानकारी नही थी की चीन की मुद्रा क्या है? चीन की मुद्रा का इतिहास क्या है? चीन कितना ताकतवर देश है? उन सभी को इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद इन सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। हम भी आपसे यही उम्मीद करते है की आज का यह लेख आप सभी को ज्ञानवर्धक जरूर लागा होगा। यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

3 thoughts on “चीन की मुद्रा क्या है ¥‎ (सम्पूर्ण जानकारी 2023)”

Leave a Comment