सिबिल स्कोर कैसे चेक करें : क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अवश्य पता होगा की Cibil Score आपकी CREDITWORTHINESS का सबूत होता है। एक व्यक्ति का सिबिल स्कोर जितना बेहतर होता है उसे विभिन्न वित्तीय संस्थाओं द्वारा लोन प्राप्त करने में उतनी ही ज्यादा आसनी होती है। ऐसे में यह जरूरी बन जाता है की यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हो तो समय समय पर अपना CIBIL Score अवश्य चेक करें।
वैसे भी आज के समय में Online Cibil Score Check करना काफी ज्यादा आसान हो गया है। लेकिन फिर भी काफी सारे लोगों को इस बारे में जानकारी नही है की सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? यदि आप भी इन्हीं लोगों की सूची में शामिल हो जिनको मोबाइल से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें इस बारे में जानकारी नही है तो आज के इस लेख में आपको सम्पूर्ण रूप से इसी विषय के बारे में बताया गया है।
सिबिल स्कोर कैसे चेक करें – Step by Step Detailed Guide
हमने आपको CREDIT INFORMATION BUREAU (INDIA) LIMITED (CIBIL) की ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा Cibil Score Kaise Check Kare इस बारे मे Step By Step जानकारी प्रदान की है। यदि आप आसान, फ्री, और ऑनलाइन तरीके से CIBIL Score कैसे चेक करें के बारे में जानना चाहते हो तो नीचे गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1
सबसे पहले आप WWW.CIBIL.COM आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए तभी आप सिबिल स्कोर चेक कर पाओगे।
Step 2
अब आपको “GET FREE CIBIL SCORE & REPORT” एक ऑप्शन नजर आएगा जिस पर क्लिक करना है।
Step 3
इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलकर आयेगा जहां पर आपको अपना नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे संपर्क विवरण सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पता आदि जैसी जानकारियों को भरना होगा।
Step 4
जैसे ही आप इस फॉर्म को भरोगे तो आपका ID और Password बनकर तैयार हो जाएगा जिसकी मदद से आपको CIBIL में Login कर लेना हैं। इसके बाद आपको पैन कार्ड या वोटर कार्ड की मदद से वेरिफिकेशन करना हैं। वेरिफिकेशन केवल एक बार ही होता है।
Step 5
इस प्रकार आप अपने मोबाइल से CIBIL के आधिकारिक वेबसाइट पर Login करके अपना Cibil Score चेक कर सकते हो बिलकुल फ्री में बड़ी आसानी के साथ। Cibil Score के साथ आपको लोन अकाउंट, क्रेडिट खाते, क्रेडिट सीमा, बकाया राशि, पर्सनल डिटेल, कांटेक्ट डिटेल आदि भी देखने को मिलेगा। यहां पर आपको सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच में देखने को मिलेगा। सिबिल स्कोर बेहतर होगा तो आपको लोन संबंधित सुविधा आसनी से मिल जाएगी।
इस तरह से आप अपना भी सिबिल स्कोर आसानी से देख सकते हो।
सिबिल स्कोर कस्टमर केयर नंबर क्या है?
- Official site : https://www.Cibil.com/
- Toll-free number : 14448 (9:30 am to 5:15 pm).
- Cibil complaints e-mail : [email protected]
- Fax : +91 – 22 – 6638 4666
सिबिल स्कोर कैसे पता करें – FAQs
Ans :– मोबाइल से सिबिल स्कोर देखने के लिए इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें या फिर प्ले स्टोर से CIBIL Score & Report ऐप को डाउनलोड करके भी आप अपना सिबिल स्कोर देख सकते हो।
Ans :– जी हां, बिलकुल आप अपना सिबिल स्कोर बिलकुल फ्री में
Ans :– ज्यादा से ज्यादा 45 दिन का समय सिबिल स्कोर को अपडेट होने में अमूमन लग जाता है।
Ans :– गूगल पर सिविल कैसे चेक करें : फ्री ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करने के लिए लेख में दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना एक अकाउंट बनाएं और पैन कार्ड या आधार कार्ड के साथ वेरीफाई कीजिए और अपना सिबिल स्कोर चेक कर लीजिए।
Cibil Score Kaise Check Kare – सारांश
अतः इस लेख में ऊपर बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप कभी भी अपना सिबिल स्कोर आसानी से देख सकते हो। यदि आपको भविष्य में लोन लेने की जरूरत पड़ती है तो आपका सिबिल स्कोर जरूर अच्छा होना चाहिए। अतः जरूरी है की आपको अपने सिबिल स्कोर के बारे में अवश्य जानकारी हो। उम्मीद करते है की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।
2 thoughts on “सिबिल स्कोर कैसे चेक करें पूरी जानकारी 2023”