इंग्लैंड की मुद्रा क्या है | England Ki Mudra Kya Hai (पूरी जानकारी 2023)

England Ki Mudra Kya Hai : इस ब्लॉग पोस्ट के जरिए आप सभी को इंग्लैंड की मुद्रा क्या है, ब्रिटेन या इंग्लैंड की मुद्रा का नाम, इतिहास, और इंग्लैंड की करेंसी और इंडिया करेंसी के बिच विनिमय दर के बारे में विस्तार से हमारे द्वारा समझाया जायेगा। भारतीय लोगों को अक्सर विदेशी देशों की मुद्रा के बारे में जानने में रुचि रहती है और इन देशों की सूची में इंग्लैंड भी शामिल हैं। इंग्लैंड की मुद्रा की बारे में बहुत ही कम भारतीय लोगों को जानकारी है।

अतः आज हमने आपके इसी सवाल का जवाब देने के लिए यह ब्लॉग पोस्ट लिखा है जिसके माध्यम से आपको हम England Currency के बारे में समझाया जायेगा। आपको बताना चाहेंगे की यूरोप के उत्तर पश्चिम में स्थित इंग्लैंड एक देश है। इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है। इंग्लैंड UK का सबसे घनी आबादी वाला देश है जहां की आबादी 56 मिलियन से अधिक है। इंग्लैंड से ही अग्रेजी भाषा का विस्तार हुआ है। 

साथ ही इंग्लैंड और भारत की मुद्रा के विनिमय दर में काफी ज्यादा अंतर भी है। आज की तारीख में इंग्लैंड का 1 रुपए भारत के 101 रुपए बराबर है। हालांकि इस विनिमय दर में लगातार बदलाव भी होता रहता है जिसके चलते आंकड़े बदलते रहते है। आइए चलिए इसके बारे में हम विस्तार से आपको जानकारी देते है की इंग्लैंड की करेंसी, नाम और इतिहास के विषय में।

इंग्लैंड की मुद्रा क्या है | ENGLAND KI CURRENCY

सवाल : इंग्लैंड की मुद्रा का नाम क्या है? जवाब : इंग्लैंड की मुद्रा का नाम पाउंड स्टर्लिंग है।  इंग्लैंड की आधिकारिक मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग है। इंग्लैड की इस मुद्रा पाउंड को 100 पेंस (पी) में विभाजित किया गया है। सामान्य तौर पर इस मुद्रा को “पाउंड” भी कहते है। इंग्लैंड इस करेंसी को “GBP” के रूप में संक्षिप्त किया जाता है। GBP का फुल फॉर्म ग्रेट ब्रिटिश पाउंड (Great British Pound) है। पाउंड स्टर्लिंग को £ सिंबल द्वारा प्रदर्शित किया गया है। 

इंग्लैंड केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड है, जिसके द्वारा इंग्लैंड की मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग को जारी और नियंत्रित किया जाता है। इंग्लैंड की करेंसी पाउंड स्टर्लिंग नाम दुनिया की सबसे पुरानी मुद्राओं में आता है। इस मुद्रा का इतिहास 8वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। पाउंड स्टर्लिंग इंग्लैंड की आधिकारिक करेंसी होने के साथ यह मुद्रा पुरे यूनाइटेड किंगडम की भी आधिकारिक मुद्रा है। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड यूके का हिस्सा हैं। इन सभी देशों में पाउंड स्टर्लिंग का ही उपयोग किया जाता है।

England Ki Currency – Notes and Coins

इंग्लैंड की करेंसी (England Ki Currency) पाउंड स्टर्लिंग को 100 पेंस में विभाजित किया गया है। इस मुद्रा को सबयूनिट में पेनी (Penny) कहते है। जिस तरह से भारत में पैसे कहते है। पेनी (PENNY) को बहुवचन में पेंस (PENCE) के नाम से जाना जाता है। इंग्लैंड मुद्रा की – नोट्स और सिक्के के बारे में नीचे बताया गया है।

  • BANKNOTES : £5, £10, £20, और £50 इंग्लैंड में पाउंड की बैंकनोट हैं, और लेनदेन के लिए इनका सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं, और इनमे £1 और £100 पाउंड की बैंकनोटों भी शामिल हैं लेकिन उनका उपयोग काफी कम किया जाता है।
  • COINS : इंग्लैंड में उपयोग होने वाली पेंस यानि सिक्कों में 1P, 2P, 5P, 10P, 20P, 50P, £1, और £2 शामिल हैं।

पाउंड स्टर्लिंग का इतिहास | इंग्लैंड की मुद्रा का इतिहास

इंग्लैंड की करेंसी, पाउंड स्टर्लिंग का इतिहास, 8वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। इस समयकाल के दौरान, पाउंड वजन की एक इकाई हुआ करती थी जिसका चांदी के लिए उपयोग किया जाता था और “पाउंड स्टर्लिंग” इसे ही कहा जाता था। कुछ समय के बाद यानी की 11वीं शताब्दी में, “स्टर्लिंग” के रूप में जाने जाने वाले सिक्के पेश देश के सामने पेश किए गए, जो आधारित थे चांदी के पाउंड वजन पर।

स्टर्लिंग को जब जारी किया गया उसके बाद से पाउंड में कई तरह के बदलाव और सुधार किए गए थे। इसके बाद 17वीं शताब्दी के आखिर में, बैंक ऑफ इंग्लैंड की भी स्थापना की गई जिसने इंग्लैंड करेंसी पाउंड को स्थिरता देने और इसे मुद्रा के एक विश्वसनीय रूप के रूप में स्थापित करने में काफी ज्यादा योगदान दिया। 19वीं शताब्दी के दौरान, पाउंड को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में एक महत्वपूर्ण मुद्रा के रूप में देखा जाने लगा और कई अन्य देशों द्वारा पाउंड को आरक्षित मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। 

इसके साथ 20वीं सदी में, गोल्ड स्टैंडर्ड के तहत पाउंड को सोने के मूल्य से जोड़ दिया गया था। लेकिन सन 1970 के दशक में सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से इसे छोड़ दिया गया। इसके बाद से पाउंड का मूल्य विदेशी मुद्रा बाजार और अन्य आर्थिक कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है। इस प्रकार से ब्रिटिश पाउंड इंग्लैंड के इतिहास  और विकास में सदियों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला गया है। आज भी पाउंड इंग्लैंड की आर्थिक ताकत और स्थिरता का प्रतीक बना हुआ है।

इंग्लैंड की मुद्रा और भारत की मुद्रा के बीच की विनिमय दर

इंग्लैंड की मुद्रा (पाउंड स्टर्लिंग या GBP) और भारत की मुद्रा (भारतीय रुपया या INR) के बीच की विनिमय दर में विभिन्न कारकों की वजह से दैनिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है। इन दोनों देशों की मुद्रा के बिच की विनिमय दर में काफी ज्यादा अंतर है। उदाहरण के लिए 2 फरवरी, 2023 तक, इंग्लैंड की एक पाउंड स्टर्लिंग भारतीय कितने रुपये के बराबर है – नीचे दिए टेबल के द्वारा समझाया गया है।

England Ki Mudra GBP vs INR vs USD

Pound Sterling GBPIndian Rupees INRUSD
£1101$1.24
£202,028$24.77
£505,073$61.93
£10010,146$123.87
£50050,736$619.46



England Ki Currency – FAQs

Q.1 ब्रिटेन की मुद्रा का नाम क्या है?

Ans :– ब्रिटेन की मुद्रा का नाम पाउंड स्टर्लिंग है। इंग्लैंड की मुद्रा को पाउंड के नाम से भी जाना जाता है तथा £ इस मुद्रा का प्रतीक है।

Q.2 £10 पाउंड कितना होता है?

Ans :– तारीख 2 फरवरी 2023 तक – £10 ब्रिटिश पाउंड लगभग 1014 भारतीय रुपए के बराबर हुआ करता था।

Q.3 £1 एक पाउंड कितना होता है?

Ans :– तारीख 2 फरवरी 2023 तक – £1 ब्रिटिश पाउंड लगभग 101 भारतीय रुपये के बराबर हुआ करता था।

Q.4 £3 पाउंड क्या होता है?

Ans :– तारीख 2 फरवरी 2023 तक – £3 ब्रिटिश पाउंड लगभग 304 भारतीय रुपये के बराबर हुआ करता था।


England Ki Mudra Kya Hai – सारांश

आज हमने इस लेख के द्वारा आप सभी को सरल से सरल शब्दों में इंग्लैंड की मुद्रा, नाम, इतिहास, एक्सचेंज रेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। इस लेख को आखिर तक पढ़ने के बाद आपको विस्तार से समझ में आ चुका होगा की England Ki Mudra Kya Hai? उम्मीद करते है की इस लेख से आपको काफी कुछ सीखने को मिला होगा और लेख पसन्द भी आया होगा। यदि यह लेख पसन्द आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

3 thoughts on “इंग्लैंड की मुद्रा क्या है | England Ki Mudra Kya Hai (पूरी जानकारी 2023)”

Leave a Comment