जापान की मुद्रा क्या है | Japan Ki Mudra Kya Hai (सम्पूर्ण जानकारी 2023)

Japan Ki Mudra : जापान की मुद्रा क्या है (japan ki mudra kya hai), जापान की मुद्रा का नाम क्या है, क्या जापान के पास सोने के सिक्के हैं और इसके साथ जापान का ₹1 भारत में कितना होता है? आदि जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आज के इस लेख के माध्यम से आप सभी को हम देने जा रहे हैं। पूरी दुनिया में स्थित अलग अलग देशों की मुद्रा की पहचान अलग अलग होती है ठीक उसी तरह से जापान की करेंसी की पहचान भी अलग है।

आपको हम बताना चाहेंगे की जापान (जापानी भाषा में जापान को इस तरह से “日本” लिखा जाता है जिसका उच्चारण कुछ इस प्रकार से ‘निप्पोन या निहोन’ होता है, लेकिन औपचारिक रूप से जापानी में जापान को कुछ इस तरह से “日本国” लिखा जाता हैं), एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्स्थापित एक द्वीप देश है। मुख्य रूप से जापान चार बड़े और कई सारे छोटे छोटे द्वीपों का एक समूह है। 

एशिया के पूर्वी समुद्रतट यानी की उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में यह द्वीप स्थित हैं। यह द्वीप देश पश्चिम दिशा से जापान सागर (Sea of Japan/East Sea) से घिरा हुआ है जबकि उत्तर दिशा में यह ओखोटस्क सागर(Sea of Okhotsk) से लेकर दक्षिण में पूर्वी चीन सागर(East China Sea) और ताइवान तक इसका फैलाव है। चीन, कोरिया(उत्तर और दक्षिण कोरिया) तथा रूस इसके निकटम पड़ोसी देश है।

जापान की जनसंख्या लगभग 126 मिलियन है और टोक्यो जापान की राजधानी है। जापान मुख्य रूप से अपनी अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है तथा साथ-साथ यह एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जापान आधुनिक तकनीक और निर्माण के मामले में अन्य देशों से काफी ज्यादा आगे निकल चुका है। यदि यह सब जानने के बाद आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है की (Japan Ki Currency) जापान की मुद्रा क्या है तो चलिए इस बारे में जानते है।

जापान की मुद्रा क्या है | Japan Ki Mudra Kya Hai (2023)

जापान की मुद्रा का नाम जापानी येन है और यह जापान की आधिकारिक मुद्रा के रूप में जापान में प्रचलित है। इसके साथ इस मुद्रा का उपयोग जापान की टेरिटरी जैसे ओकिनावा, उत्तरी मारियाना द्वीप समूह और रयुकू द्वीप में भी किया जाता है। एक जापानी YEN को 100 SEN में विभाजित किया जाता है, जिस तरह से भारत में 1 रुपये को 100 पैसे में विभाजित किया गया है, परंतु वर्तमान में अब सेन का चलन जापान में बंद हो गया हैं।

जापान की मुद्रा येन को JPY या JP¥ के रूप में प्रस्तुत किया गया है तथा इस मुद्रा को (¥) प्रतीक द्वारा चिन्हित किया गया है। बैंक ऑफ जापान” द्वारा जापान की मुद्रा को जारी और प्रबंधित किया जाता है। बैंक ऑफ जापान, जापान का केंद्रीय बैंक है। कई सारे देशों द्वारा आरक्षित मुद्रा के रूप में जापानी मुद्रा का उपयोग किया जाता है क्योंकि येन एक प्रमुख वैश्विक मुद्रा है। 

दुनिया में सबसे ज्यादा कारोबार की जाने वाली मुद्राओं में जापानी मुद्रा शामिल है। जापानी की मुद्रा येन “सिक्के और बैंक नोट” दोनों ही रूप में भौतिक रूप से उपलब्ध है।

  • येन के सिक्के 1, 5, 10, 50, 100 और 500 येन के मूल्यवर्ग रूप में जारी किए जाते है।
  • येन के  बैंक नोट 1,000, 2,000, 5,000 और 10,000 येन के मूल्यवर्ग में जारी किए जाते है।

जापान का ₹1 (YEN) भारत में कितना होता है (YEN vs RUPEE)

जापानी येन और भारतीय रुपये के बीच विनिमय दर वर्तमान में जापानी ¥1 येन के लिए ₹0.62 पैसे आपको भारतीय रुपए के रूप में देना पड़ेगा। इसका अर्थ है कि जापान का ¥1 येन भारत में ₹0.62 पैसे के बराबर है (यह विनिमय दर जनवरी 2023 के अनुसार दर्शाया गया है)।

नीचे दी गई तालिका के द्वारा हमने आपको पिछले पांच वर्षों की रिपोर्ट Japan Currency to Indian Rupee Exchange Rate के बारे में जानकारी प्रदान की है, इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगा की जापान का ₹1 भारत में कितना हुआ करता था और विनिमय दरों में कितना उतार चढ़ाव इस बीच आया है?

यदि आप वर्तमान में Japan Ki Currency Rate के बारे में जानना चाहते हो तो नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



Japan Currency to Indian Rupee

Yen RupeeRupee Yen 
¥1₹0.62₹1¥1.61
¥5₹3.11₹5¥8
¥10₹6.21₹10¥16
¥50₹31.07₹100¥80
¥100₹62.15₹50¥160
¥500₹310.74₹500¥804
¥1000₹621.47₹1000¥1609

आर्थिक और बाजार कारकों द्वारा मुद्रा की विनिमय दर लगातार प्रभावित होती रहती है अतः ऊपर बताए गए एक्सचेंज रेट में समय के साथ बदलाव जरूर होगा।

जापान कितना शक्तिशाली देश है (POWERFUL)

जापान की अर्थव्यवस्था नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और PPP के अनुसार चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसकी वजह से जापान दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक और राजनीतिक शक्ति में से एक है। जापान में कई सारी प्रमुख वैश्विक कंपनिया भी स्थापित  है और बड़े व्यापार अधिशेष के साथ जापान दुनिया एक प्रमुख निर्यातक देश है।

आर्थिक रूप से तो जापान शक्तिशाली देश है लेकिन इसके अलावा जापान के पास एक मजबूत सेना भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर देखा जाए तो, जापान को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में जापान की भूमिका महत्वपूर्ण है।



Japan Ki Mudra Kya Hai – FAQs

Q.1 जापान की मुद्रा का नाम क्या है?

Ans :– जापान की मुद्रा का नाम जापानी येन है।

Q.2 क्या जापान के पास सोने के सिक्के हैं?

Ans :– जी हां, जापान के पास सोने के सिक्के भी उपलब्ध हैं। पिछले कुछ वर्षों में जापानी सरकार ने कई सोने के सिक्के जारी किए हैं, जिनमें गोल्ड बुलियन कॉइन, गोल्ड कॉमेमोरेटिव कॉइन और गोल्ड पांडा आदि तरह के सिक्के मुख्य रूप से शामिल हैं।

Q.3 भारत या जापान कौन सी मुद्रा अधिक है?

Ans :– 31 जनवरी, 2023 के अनुसार, 1 भारतीय रुपये की विनिमय दर 1.59 जापान की मुद्रा जापानी येन के बराबर है। इसका अर्थ है कि 1 YEN का मूल्य लगभग 0.63 INR (भारतीय रुपए) के बराबर है। इससे आप यह अनुमान लगा सकते हो की भारत की मुद्रा की वैल्यू अधिक है जापान की मुद्रा के मुकाबले। हालाँकि, मुद्रा विनिमय दर समय के बदलाव होते रहते है।


Japan Ki Mudra – सारांश

इस लेख में आज हमने आपको विस्तार से जापानी मुद्रा येन के बारे में जानकारी प्रदान की है। जापान की मुद्रा क्या है? जापान की मुद्रा का इतिहास क्या है? जापान में सोने के सिक्के है नही आदि प्रश्नों के उत्तर आज के इस लेख के द्वारा दिए गए है। अतः आप सभी से उम्मीद की जाती है की आज का यह लेख आपको पसंद जरूर आया होगा। लेख पसन्द आए तो शेयर जरूर कीजिएगा।

Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।