मलेशिया की मुद्रा क्या है | Malaysia Ki Mudra Kya Hai (MYR to INR)

Malaysia Ki Mudra Kya Hai : इस लेख में आज हम मलेशिया की करेंसी, मलेशिया की मुद्रा क्या है, इसका इतिहास, मलेशिया की मुद्रा का नाम, मलेशिया में रुपए को क्या बोलते हैं, और मलेशिया का पैसा इंडिया में कितना होता है – आदि में बारे में आप सभी को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। काफी सारे लोगों के मन में उत्सुकता बनी रहती है मलेशिया की मुद्रा के बारे में जानने के लिए और आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देने जा रहे है।

दक्षिण पूर्व एशिया की मलय प्रायद्वीप और बोर्नियो द्वीप पर स्थित मलेशिया एक देश है। मलेशिया विविध संस्कृति, मलय, चीनी, भारतीय और स्वदेशी प्रभावों के सम्मिश्रण वाला एक देश है। कुआलालंपुर मलेशिया की राजधानी है। मलेशिया के सकल घरेलू उत्पाद करे तो मलेशिया का सकल घरेलू उत्पाद तकरीबन $376 बिलियन है। इस वजह से मलेशिया का नाम दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आता है। 

समय के साथ मलेशिया के सकल घरेलू उत्पाद में लगातार वृद्धि हो रही है। पेट्रोलियम, ताड़ के तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात आदि पर मलेशिया की अर्थव्यवस्था काफी ज्यादा निर्भर रहती है। मलेशिया की आधिकारिक भाषा मलय है लेकिन मलेशिया में शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में अधिकतर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता है। 

मलेशिया की मुद्रा | Malaysia Ki Mudra Kya Hai

सवाल : मलेशिया की मुद्रा क्या है? जवाब : मलेशियाई रिंगित (MALAYSIAN RINGGIT) मलेशिया की मुद्रा है। मलेशिया की मुद्रा का करेंसी कोड MYR है जिसको RM का रूप देकर संक्षिप्त किया जाता है। 100 सेन में मलेशिया की मुद्रा को बांटा गया है। मलेशिया की मुद्रा को इससे पहले मलेशियन डॉलर के नाम से जाना जाता था।

Bank Negara Malaysia जो की मलेशिया का केंद्रीय बैंक है और इसी के द्वारा मलेशिया की मुद्रा को जारी किया जाता है। मौद्रिक नीति और धन के संचालन के लिए Bank Negara Malaysia ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। स्थिर मुद्रा के रूप में भी मलेशियाई मुद्रा रिंगित को देखा जाता है तथा सरकार भी अपने देश की मुद्रा को स्थिरता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देश में लगभग 3.36 करोड़ की आबादी द्वारा रिंगित करेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। 

Ringgit Banknotes and Coins की जानकारी

मलेशिया में इस्तेमाल होने वाले बैंकनोट और सिक्के के बारे में नीचे सारणी में जानकारी दी गई है।

BANKNOTES COINS 
RM1
RM55 Sen 
RM1010 Sen
RM2020 Sen 
RM5050 Sen 
RM100

Malaysia Currency Exchange Rate

मलेशिया का पैसा इंडिया में कितना होता है और अमेरिका में कितना होता है, मलेशिया की करेंसी Ringgit vs Rupee vs Us Dollar Exchange Rate – तारीख 5 फरवरी 2023 के अनुसार 

आज की तारीख में मलेशियाई रिंगिट की भारतीय रूपये में विनिमय दर लगभग 1 MYR = 19.31 RUPEE के बराबर है जबकि 1 MYR = 0.23 USD के बराबर है। इसका अर्थ हुआ है कि हर एक मलेशियाई रिंगित के लिए, आपको लगभग 19.27 RUPEE या 0.23 USD के हिसाब से रिंगित मुद्रा के साथ मुद्रा विनिमय करना होगा।

Ringgit (MYR) = INR and USD

Ringgit (MYR)Rupee (INR)Dollar (USD)
RM 1INR 19USD 0.23
RM 5INR 96USD 1.17
RM 10INR 193USD 2.35
RM 20INR 386USD 4.70
RM 50INR 965USD 11.74
RM 100INR 1931USD 23.49

मलेशिया की मुद्रा का इतिहास | History of MYR 

आज के समय में तो मलेशियाई रिंगित का इस्तेमाल मलेशिया की मुद्रा के रूप में आधिकारिक तौर पर किया जाता है लेकिन इससे पहले अन्य मुद्राओं का इस्तेमाल मलेशिया में किया जाता था। हमने उनके इतिहास के बारे में नीचे जानकारी दी है।

  • स्पैनिश और अमेरिकन सिल्वर डॉलर पहले मलेशिया की मुद्रा हुआ करती थी जिसे रिंगीट के नाम से जाना जाता था।
  • एशिया और अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए प्राथमिक मुद्रा के रूप में रिंगिट मुद्रा का इस्तेमाल 16वी शताब्दी से 19वी शताब्दी तक किया गया था।
  • मलेशियाई डॉलर का इस्तेमाल मलेशिया देश की मुद्रा के रूप में सन 1967 में शुरू किया गया था।
  • सन 1993 में, मलेशिया की मुद्रा का प्रतीक “RM” (RINGGIT MALAYSIA) हुआ करता था तथा डॉलर का चिन्ह बदल दिया गया था।
  • वर्ष 1997 के दौरान जब एशिया में वित्तीय संकट का दौर आया था तो मलेशिया की करेंसी रिंगिट का मूल्य नीचे गिर गया था।


मलेशिया की मुद्रा – FAQs

Q.1 मलेशिया के पैसे को क्या कहते हैं?

Ans :– मलेशिया में रुपए को रिंगित के नाम से जाना जाता है जबकि पैसे को सेन के नाम से जाना जाता है।

Q.2 मलेशिया का ₹ 1 भारत में कितना होता है?

Ans :– वर्तमान समय में मलेशिया का 1 RM भारत में लगभग 19 रुपए के बराबर होता है।

Q.3 मलेशिया का ₹100 इंडिया में कितना होगा?

Ans :– आज की तारीख में मलेशिया का 100 RM इंडिया के 1931 रुपए के बराबर है।

Q.4 मलेशिया की करेंसी क्या है?

Ans :– मलेशियाई रिंगित मलेशिया की आधिकारिक करेंसी है।


Malaysia ki Mudra Kya Hai – सारांश

आज इस लेख में हमने आपको बताया है की मलेशिया की मुद्रा क्या है? मलेशिया की मुद्रा का नाम क्या है? मलेशिया की मुद्रा का इतिहास क्या है? इसके साथ आपको अन्य कई सारी जानकारियां इस लेख के द्वारा Malaysia Ki Mudra के संबंध में दी गई है। हम आपसे यही उम्मीद करते है की आप सभी को यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से दी हुई जानकारियां आपको पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Sharing Is Caring:

मेरा नाम पंकज कुमार है और मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से अपने ज्ञान को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ बांटना पसंद है। इस ब्लॉग के जरिए मैं टेक्नोलोजी से संबंधित जानकारियां शेयर करता हूं।

Leave a Comment